Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, कोलकाता पुलिस के दो डीसी निलंबित

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री साझा करने के आरोप में कोलकाता पुलिस के दो उपायुक्त (डीसी) स्तर के अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

11 Jul 2026

मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, कोलकाता पुलिस के दो डीसी निलंबित

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री साझा करने के आरोप में कोलकाता पुलिस के दो उपायुक्त (डीसी) स्तर के अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

लालबाजार सूत्रों के अनुसार, उपायुक्त (नॉर्थ-3) बिधान साहा और उपायुक्त (पोर्ट-2) पार्थ प्रतिम दास के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने सोशल मीडिया खातों पर मुख्यमंत्री और राज्य सरकार से संबंधित विवादित एवं कथित आपत्तिजनक सामग्री साझा की थी।

सूत्रों के मुताबिक, पार्थ प्रतिम दास ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के विरोध में एक विवादित वीडियो पोस्ट किया था। वहीं, बिधान साहा पर भी इसी प्रकार की सामग्री साझा करने का आरोप है।

बताया गया है कि कोलकाता पुलिस आयुक्त ने इससे पहले सभी पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया के उपयोग में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी थी। परामर्श में कहा गया था कि प्रशासन से जुड़े किसी भी भ्रामक या अनुचित संदेश का समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

इसी मामले में प्रारंभिक जांच के बाद दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच जारी है और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, कोलकाता
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री साझा करने के आरोप में कोलकाता पुलिस के दो उपायुक्त (डीसी) स्त





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News